महतारी सदन भवन का भूमि पूजन ग्राम पंचायत गढ़डोंगरी में महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर महत्वपूर्ण कदम
नगरी - ग्राम गढ़डोंगरी (माल) में आज महतारी सदन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ग्राम पंचायत गढ़डोंगरी की सरपंच रंजनी नेताम ने की। जिसमे कार्यक्रम में प्रकाश बेस भाजपा जिलाध्यक्ष धमतरी, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, जनपद सदस्य पन्नालाल मरकाम, शिवनाथ मरकाम, गोंडवाना समाज के अध्यक्ष टिकेश्वर प्रसाद, उपसरपंच गढ़डोंगरी मॉल भुवनेश्वर नेताम, उपसरपंच गढ़डोंगरी रै. दलगंजन मरकाम, रामदयाल यादव, पूर्व सरपंच कपिल कुमार मरकाम, मनोहर लाल सोनवानी, टिकेश्वर ध्रुव, राजकुमार नेताम, कुलदीप, गोपाल ध्रुव सहित ग्राम पंचायत पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि “विष्णुदेव की सरकार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन तक पहुँचा रही है। महतारी सदन का निर्माण महिलाओं के समूह, संगठन तथा विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभाएगा। जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने भी अपने उद्बोधन में सरकार की विकास योजनाओं और जिला पंचायत अध्यक्ष के सतत प्रयासों की सराहना की।ग्रामीणों ने महतारी सदन के निर्माण को गांव में विकास एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए हर्ष व्यक्त किया।
