अतिम छोर बोराई के खालसा बुडरा ग्रामीणों में पुलिस-जन संबंध मजबूत करने खेलकूद बालक ,बालिका विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ सम्मान किया गया
नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के अंतिम छोर पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित बोराई थाना क्षेत्र के आश्रित ग्राम खालसाबुडरा में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं गांवों में ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर और एसपी का जोरदार बाजेगाजे के साथ स्वागत किया साथ अतिथि का गुलाल तिलक स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस कार्यक्रम में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण अंचल में आपसी सौहार्द, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
जिसमे बालिका वर्ग में विजेता टीम बुडरापारा बालक व में विजेता टीम कट्टीगांव मारियामारी ने बाजी मारी
मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि “पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।” उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं —जैसे सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन भी दिया।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह ने युवाओं को नक्सलवाद जैसी भ्रामक विचारधाराओं से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक सोच की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा जीवन की असली शक्ति है, इससे ही समाज और देश का निर्माण होता है।”
कार्यक्रम में डीएफओ कृष्ण जाधव, एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे, एसडीओपी विपिन रंगारी, एसडीएम प्रीति दुर्गम,थाना प्रभारी बोराई, नरेन्द्र सिह ठाकुर ,जनपद सीईओ, रोहित ,जनपद सदस्य सोनराज वटी,सरपंच बोराई माखन सलाम,राधा नेताम, गांव पटेल राजा राम पटेल,सहदेव वटी, गढ़ाराय नेताम ,नीरज मरकाम, डां यू एल कौशिक, सीएचमो धमतरी ,साथ सिविल अस्पताल बोराई कर्मचारी गण अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के करकमलों से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। देखने के बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थिति थे
