भूकेल में शिक्षा का उत्सव: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बच्चों को दी सायकल की सौगात
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वितरित की 'सरस्वती सायकल', विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा-सायकल नहीं, भविष्य की रफ्तार है यह सौगात
बसना। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी विद्यालय तक पहुंच को सरल बनाने के उद्देश्य से बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भूकेल स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर बसना के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और अपने हाथों से छात्र-छात्राओं को सायकल वितरित की।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना कर की, जिसके बाद सायकल वितरण का सिलसिला शुरू हुआ। छात्र-छात्राओं को नई सायकल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह सायकल वितरण योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक अत्यंत सार्थक पहल है।
उन्होंने अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह योजना विद्यालय तक पहुंच को सरल बनाते हुए शिक्षा के प्रति उत्साह और निरंतरता को प्रोत्साहित करती है। अब दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मेरे प्यारे बच्चों को स्कूल आने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह सायकलें आपको न केवल स्कूल तक पहुंचाएंगी, बल्कि आपके भविष्य निर्माण की गति को भी बढ़ाएंगी।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विशेष रूप से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी देश का भविष्य हैं। यह सायकलें आपको एक सुविधा दे रही हैं, लेकिन आपका असली लक्ष्य अपनी शिक्षा पर केंद्रित करना होना चाहिए। मेहनत करें, लगन से पढ़ें और अपने माता-पिता के साथ-साथ इस क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें। याद रखें, दुनिया में शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भूकेल में आत्मानंद स्कूल की स्थापना एक मील का पत्थर है। सरस्वती सायकल वितरण जैसी योजनाएं यह सुनिश्चित करती हैं कि आर्थिक या भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। हमारी सरकार शिक्षा के मूलभूत ढांचे को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हम हर बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, और जल्द ही कई महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में सफल रहा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल, सरपंच त्रिलोचन भोई, सरपंच कांता सिदार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रीतिराम पटेल, उपसरपंच लखेश्वर पटेल, गोरिया रियाज मोहम्मद, अध्यक्ष SMDC सागर चंद्र कश्यप , सोसायटी अध्यक्ष केदार पटेल, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, BRC अनिल सिंह,जनपद सदस्य अरुण साहू, पंचगण शिव,पंच प्रतिनिधि किरण यादव, गंगाराम, प्राचार्य चक्रधर पटेल,मंच संचालन विजय शंकर विषाद सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
