भाजपा मण्डल में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न
बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त
लोरमी/डिंडोरी :-भारतीय जनता पार्टी मण्डल डिंडोरी के तत्वावधान में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बड़े उत्साह और गंभीरता के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया,जिसमें उन्हें “Sir-2” के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया,उसकी तकनीकी जानकारी और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी बूथों पर प्रभारी नियुक्त कर संगठनात्मक दृष्टि से कार्यों के सुचारू संचालन की रूपरेखा तय की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमलगिरी गोस्वामी एवं विनय साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने वाला अभियान है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने बूथ क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदाता सूची को अद्यतन कर,किसी भी मतदाता का नाम छूटने न दे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू,रामेश्वर बंजारे,जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा,जिला संयोजक रवि शर्मा,विक्रम सिंह ठाकुर,मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,सभापति बेदराम पटेल,महामंत्री माधव तिवारी,जन्मेजय जायसवाल,उमेश लोनिया,बोधीराम साहू,ब्रम्हा लोनिया,रघुवीर साहू, मोहित साहू,संतोष,त्रिवेणी,कविता,यशोमती,नरानती,मुकेश साहू, उत्तम लोनिया,रामजी साहू,रामकुमार साहू,राजाराम साहू,डोलीराम, धनीराम,मोहन बैगा,फागू यादव,संतोष,रामकुमार पप्पू ध्रुवे,दिनु पटेल,कमल साहू,मंतराम साहू,सुनील जायसवाल,बुधवा भास्कर, राकेश साहू,सहेतरु,निर्माणक दीपलेश,अजय गिरी,बिहारी साकत, उमाशंकर,शिवराम साहू,गणेश साहू,श्यामलाल,मोती बैगा,धन्नू पटेल, देवकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है। कार्यकर्ताओं को यह ध्यान रखना होगा कि जिन नागरिकों के नाम सूची से छूट गए हैं,उन्हें पुनः जोड़ा जाए,और जिनका नाम किसी अन्य क्षेत्र में दर्ज है,उन्हें सही स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस प्रक्रिया से न केवल संगठन मजबूत होगा,बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखे। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को जन-जागरण के रूप में चलाएं,घर-घर जाकर मतदाताओं को सूची जांचने और नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करें। कार्यशाला के अंत में जिला पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सभी बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दस्तावेज एवं दिशानिर्देश प्रदान किए गए कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री माधव तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जन्मेजय जायसवाल ने किया।
इस कार्यशाला के माध्यम से संगठन ने आने वाले चुनावों की तैयारी की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु पूरी निष्ठा,समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।

