जनजातीय गौरव महा उत्सव शा.महाविद्यालय नगरी में भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया
नगरी - शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सामाजिक-आध्यात्मिक योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, दिन शनिवार को महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया
जनजातीय गौरव महा उत्सव के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार स्थानीय शैक्षणिक संस्था में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ देखा गया। परिसर को आकर्षक तोरण द्वार, रंगीन झालरों, फूलों और हरी सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनजातीय महापुरुष बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय संस्कृति, परंपरा और समाज के योगदान को दर्शाने वाली सुंदर रंगोली तथा चित्रों का प्रदर्शन किया गया। मंच पर छात्र-छात्राओं ने जनजातीय विरासत पर केंद्रित गीत एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास मरकाम, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पद्धति बोर्ड (राज्यमंत्री दर्जा) अतिविशिष्ट अतिथि प्रकाश बैस (जिलाध्यक्ष, भाजपा धमतरी)कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के
शा.सुख नागे महाविद्यालय नगरी के प्रतिनिधि, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, सभापति प्रेमलता नागवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा,नगर उपाध्यक्ष विकास बोहरा, वरिष्ठ नेता,रवि दुबे सभापति प्रेमलता नागवंशी,जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा,महामंत्री रूपेंद्र साहू, दीपक साहू,जनपद सदस्य राजू गोसाई,पूर्व सरपंच महेंद्र नेताम,पार्षद राजा पवार,मंडल उपाध्यक्ष गुरूप्रसाद साहू,चित्रास नागवंशी, विकल गुप्ता , सरपंच नरसिंग मरकाम,दीनदयाल सेन ,बलवंत ठाकुर, विकास बघेल, नारायण ,अमर कश्यप, रमेश नाग,सहित पदाधिकारी एवं सहित अनेक सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे
विकास मरकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में जनजातीय समाज के उत्थान एवं विकास के लिए शासन की अनेक योजनाएँ निरंतर लोगों तक पहुँचाई जा रही हैं, जिससे समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो रहा है।
साथ ही मुख्य उद्देश्य जनजातीय गौरव, उनकी परंपराओं और योगदान को जन-जन तक पहुँचाना एवं युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय नगरी के प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा के मार्गदर्शन में प्रो. कौशल नायक, रेडक्रॉस व रेड रिबन प्रभारी राजाराम मेहरा, प्रो. जयराम कुरें, मोहित कुरें, सीता नेताम, नेहा राजन एवं डिलेश्वरी पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्राचार्य डॉ. मनदीप धालसा ने सभी अतिथियों और नागरिकों का स्वागत किया है।
