खल्लारी में आवास उन्मुखीकरण का कार्यशाला, पुराने और नवीन आवास निर्माण की हुई समीक्षा


 जिसमे 05 ग्रामों के 150 ग्रामीणजन रहे उपस्थित, आवास निर्माण को पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

नगरी। धमतरी जिले नगरी विकास खण्ड 
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन एवं आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य सेदिन, गुरुवार को धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के अंतिम छोर पर घने जंगलों के बीच स्थित ग्राम पंचायत खल्लारी में आवास उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे खल्लारी सहित आश्रित 05 ग्रामों के लगभग 150 ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी  रोहित बोरझा द्वारा की गई। सीईओ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुराने आवासों की प्रगति की समीक्षा की तथा नवीन आवासों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 उन्होंने लाभार्थियों को योजना के सभी नियमों एवं चरणों की जानकारी देते हुए कहा कि पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।
कार्यशाला के पश्चात  प्रगतिरत आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राथमिक शाला चमेंदा का अवलोकन भी किया तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं संसाधनों का जायजा लिया।

इस अवसर पर ADEO मिश्रीलाल गौर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा आयुष झा, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत खल्लारी के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक, ग्राम पटेल तथा स्थानीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आवास योजना के प्रति जागरूक कर उन्हें समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url