छत्तीसगढ़ प्रदेश वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया


छत्तीसगढ़ प्रदेश वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने बिलासपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया 

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय एवं अर्धशासकीय वाहन चालक-यांत्रिकी कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 16105/08) ने संगठन विस्तार और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है संघ के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू द्वारा संघ संविधान में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 24 नवंबर 2025 को नई संभागीय नियुक्ति की घोषणा की गई।

प्रदेश नेतृत्व ने बिलासपुर संभाग के लिए राजस्व मंडल,बिलासपुर के वरिष्ठ वाहन चालक नरेश कुमार बंजारे को बिलासपुर संभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति संघ की समीक्षा,संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कर्मियों की समस्या-निराकरण प्रक्रिया को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नरेश कुमार बंजारे 

प्रदेश अध्यक्ष साहू ने बताया कि संघ लगातार शासकीय और अर्धशासकीय वाहन चालकों व यांत्रिकीय कर्मचारियों के हितों की रक्षा,समस्याओं के समाधान और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सक्षम,अनुभवी और सक्रिय कर्मियों को संगठनात्मक नेतृत्व में शामिल किया जा रहा है।

नव नियुक्त संभागीय अध्यक्ष नरेश कुमार बंजारे ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ के सभी सदस्यों के हित में कार्य करेंगे,प्रत्येक विभाग में कार्यरत वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

संघ ने विश्वास जताया है कि बंजारे के नेतृत्व में बिलासपुर संभाग में संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा सदस्य कर्मचारियों को राहत, सहयोग और समर्थन मिलते रहेंगे उनका कार्यक्षेत्र बिलासपुर संभाग के समस्त संबंधित विभागों,कार्यालयों और इकाइयों में प्रभावी रूप से लागू रहेगा। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी इस नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है और नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दी हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url