युवाओं को प्रशिक्षण प्रतिदिन मंगलवार को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित नगरी में..
नगरी —नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उन युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल की गई है, जो देश सेवा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। ऐसे युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करने हेतु डमका डीही स्टेडियम, नगरी में निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण प्रतिदिन मंगलवार को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जाता है, जिसमें युवाओं को शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी जा रही हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के युवाओं को सेना, पुलिस व अन्य सुरक्षा सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
जिसमे आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ देश सेवा का सपना साकार कर सकें।
