गिरीश देवांगन ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त नगरी के कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएँ

नगरी - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ओबीसी विभाग में गिरीश देवांगन (पूर्व अध्यक्ष—खनिज विकास निगम, पूर्व प्रभारी महामंत्री—पीसीसी) को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किए जाने पर सिहावा विधानसभा के कांग्रेसजनों ने उनके गोटिया बाड़ा, खरौरा निवास पहुँचकर शुभकामनाएँ दीं।

कांग्रेसजनों ने कहा कि गिरीश देवांगन छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुभवी, समर्पित व निष्ठावान नेताओं में से एक हैं। उनकी राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गौरव की बात है तथा निश्चित रूप से ओबीसी विभाग को उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

जिसमे राजेंद्र सोनी (पूर्व मंडी अध्यक्ष, नगरी),मनोज साक्षी (पूर्व सदस्य, जिला पंचायत धमतरी),किशन गजेन्द्र (पूर्व उपाध्यक्ष, युवक कांग्रेस),दुर्गेश कश्यप, पिंकी नितिन यदु, भरत लहरे,प्रेम नारायण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन बधाई दिए 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url