भीतरराज में नाली तोड़कर निजी मकान निर्माण पंचायत विभाग निर्माण कार्य नहीं रोक रहे...

नगरी नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत भीतरराज के बीचपारा में नाली तोड़कर निजी मकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत द्वारा पहले से ही उक्त स्थान पर नाली का निर्माण किया गया था, जिससे लोगों के घरों से निकलने वाले गलियों का वर्षा एवं गंदा पानी बहकर बाहर निकलता था।
बताया जा रहा है कि उसी स्थान पर एक व्यक्ति द्वारा निजी मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण के दौरान संबंधित व्यक्ति ने पंचायत की पूर्व निर्मित नाली को तोड़कर उस पर कॉलम (स्तंभ) खड़े कर दिए हैं। हालांकि उसने आगे नाली बनाने की बात कही है, परंतु नई बनाई गई नाली टेढ़ी–मेढ़ी तथा असमंजस रूप में बनाई गई है, जिससे जल निकासी में बाधा उत्पन्न होने की संभावना बनी रहेगी दिखाई दे रहा है।
जब मकान मालिक से इस संबंध में जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि पंचायत ने जब नाली निर्माण किया था, तब हमारे निजी भूमि में बना दिया गया था। इसलिए अब मैं अपने ही स्थान पर मकान निर्माण कर रहा हूं।
वहीं, ग्राम पंचायत की सरपंच ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए हैं, और स्थिति का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यदि नाली को बाधित किया गया तो बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। अतः उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url