आकलन शिविर का सफल आयोजन शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाणीकरण तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना


नगरी । शासन के निर्देशानुसार विकासखंड नगरी, जिला धमतरी में दिन शुक्रवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए द्वितीय चरण स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रमाणीकरण आकलन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, प्रमाणीकरण तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में जिला एवं विकासखंड स्तर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में कुल 66 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें 30 बच्चे, 23 पालक तथा 13 शिक्षक शामिल रहे। परीक्षण के दौरान सिकल सेल से पीड़ित 6, मानसिक मंदता से ग्रसित 3 तथा बहु-दिव्यांगता से ग्रसित 1 बच्चे की पहचान की गई। शिविर में 6 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण किया गया, वहीं 5 बच्चों को नवीन प्रमाण पत्र जारी किए गए।

दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही शिविर में उपस्थित सभी बच्चों एवं उनके पालकों को यात्रा भत्ता का भुगतान किया गया तथा सभी के लिए नाश्ता व चाय की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर डॉ. डी. एस. देव, डॉ. नरेश कामड़े, डॉ. अखिलेश देवांगन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में बीआरसी प्रकाश साहू, सुरेन्द्र लोनहारे, नरेश कौशल, टिकेश साहू, रामकुमार साहू, दीपनारायण दुबे, नेकेश्वर साहू, सचिन सोनी, चंद्रभान गजपाल, शमा रिजवाना, अजीत मंडावी एवं दुगेश्वरी नाग का विशेष योगदान रहा।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url