सरस्वती शिशु मंदिर उमरगांव में संयोजक मंडल की आवश्यक बैठक सम्पन्न
नगरी। सरस्वती शिशु मंदिर उमरगांव में संयोजक मंडल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर उमरगांव के तत्कालीन संयोजक स्वर्गीय लिलंबर सिंह शेष के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इसके पश्चात बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
बैठक में संयोजक मंडल के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसके अंतर्गत देवेन्द्र सेन को संयोजक, लालसिंह साहू को अध्यक्ष, विष्णुरत साहू को उपाध्यक्ष तथा श्रीमती सुभाषिनी मरकाम को सह सचिव चुना गया।
साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में फलेंद्र साहू, मोतीराम दिवाकर, कंवल सिंह यादव, अंगेश हिरवानी, चंद्रभान यादव, थानसिंह नाग, धनंजय साहू, कोमल सिंह शेष एवं श्रीमती हुलसी ध्रुव को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के जिला समन्वयक थानसिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
