सर्व समाज ग्राम समन्वय समिति की बैठक संपन्नक्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक मुद्दों पर हुआ विचार–विमर्श


नगरी। नगरी विकास खण्ड के अंतिम छोर में, शनिवार को ग्राम करही में सर्व समाज ग्राम समन्वय समिति क्षेत्र करही की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री सखाराम गंजीर, अध्यक्ष सर्व समाज ग्राम समन्वय समिति क्षेत्र करही ने की।

बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसरोकारों एवं सामाजिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति द्वारा निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए— नगरी मुख्य मार्ग से नरहरपुर–ब्लाक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर नदी में पुल निर्माण की मांग,जिससे आवागमन सुगम हो सके।

सोढूर बाद से नदी-नाली विस्तार एवं सफाई कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग। यह कार्य ग्राम पंचायत करैहा सहित आसपास के ग्राम आमदी, नवापारा, आरमुड़ा, पलारीखार, झुझराकसा, अर्जुनी, लिटीपारा, सांकरा, चिवरी, एवं बेडवापथरा , कुकरीकोना लाभान्वित करेगा।

क्षेत्र के गांवों में गाइड-लाइन दर से अधिक पार्किंग/पाटन शुल्क (धार्मिक स्थल) की वसूली पर रोक लगाने तथा धार्मिक परंपराओं के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपरोक्त सभी मांगों को संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित सखाराम गंजीर जगु मरकाम, सरपंच राधेलाल नेताम सरपंच अनूप कुमार कोर्राम बलराम नेताम, महेन्द्र राम नेताम, लक्ष्मण कोर्राम, हरिकेश मरकाम, हुजेद्र पोहा,किशोर मरकाम, आजूराम यादव, अमर सिंह यादव, नेहरू सिंह मरकाम, शिव लाल मारकोले, 

कृष्ण, गोवर्धन साहू,विष्णुदेव मरकाम सहित क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिसमे सभी लोगों ने बैठक का समापन क्षेत्र के समग्र विकास एवं सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url