गांव बोराई के महिला को नगर में दफनाने का प्रयास किया जा रहा था नगरी में अंतिम संस्कार को लेकर तनाव, धर्मांतरण का मामला बना विवाद की वजह को लेकर बड़ी संख्या लोगों में आक्रोश ....

नगरी — नगरी विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम बोराई में एक महिला के निधन के बाद अंतिम संस्कार को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी के अनुसार, उक्त महिला ने कुछ वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाया था। उनके निधन के पश्चात जब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर निर्णय लिया जाने लगा, तभी गांव में मतभेद उत्पन्न हो गए। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोगों ने महिला का अंतिम संस्कार बोराई ग्राम में करने का विरोध किया। इसके बाद मामला और गंभीर हो गया, उसके पश्चात वही कुछ लोगों के द्वारा जब नगरी वार्ड क्रमांक 01 स्थित श्मशान घाट में दफन की तैयारी को लेकर गड़े खोदे जा रहे थे वहीं उसके पश्चात नगर के लोगों को सूचना मिले। इस पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया।
ईसाई धर्म के कब्रिस्तान घटुला एवं अन्य जगहों पर आरक्षित है मगर महिला के शाव को दफनाने के लिए जगह नहीं मिली जिसमे शाव को लेकर परिवार दर-दर दफनाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं 
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के बीच आपसी सहमति बनाने को लेकर चर्चा होती रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्र, एसडीएम प्रीति दुर्गम एवं तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे।
हालांकि, देर तक चली बातचीत के बावजूद किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में नगरवासी, वार्डवासी, महिलाएं एवं हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर उपस्थित रहे और अपनी आपत्तियां दर्ज कराते रहे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कांकेर जिले के आमाबेड़ा गांव में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसने उग्र रूप ले लिया था। ऐसे में प्रशासन के सामने यह बड़ी चुनौती बनी हुई है गांव बोराई रात्रि तक दोनों पक्षों से लगातार बातचीत करते रात्रि कुछ समय तक दिखाई दिए 
कि वह सभी पक्षों से संवाद कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए स्थिति का समाधान निकाल सके।फिलहाल प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयासरत है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url