नगरी में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, अटल जी की विचारधारा से प्रेरित बात कही अध्यक्ष ...
नगरी - नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 13 स्थित गुढ़ियारी तालाब के समीप नवनिर्मित अटल परिसर का भव्य लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, धमतरी जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष बालजीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बालजीत छाबड़ा ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता थे। उनके विचार, सिद्धांत और विकास की सोच आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रही है। नगर में अटल परिसर की स्थापना से युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी और समाज में सकारात्मक सोच का विस्तार होगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देशसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। वहीं सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने अटल जी के योगदान को स्मरण करते हुए नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों की सराहना की और राजनीति से ऊपर उठकर जनकल्याण के कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभापति अश्वनी निषाद, शंकरदेव, अलका साव, राजा पवार, देवचरण ध्रुव, पूर्व अध्यक्ष नगेंद्र शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, सरपंच नर्सिंग मरकाम, रामगोपाल साहू, प्रदीप देवांगन, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नहाटा, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल डागा, लखन साहू, महामंत्री भूपेन्द्र साहू, सुलोचना साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने अटल परिसर को नगर के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए इसके संरक्षण एवं सदुपयोग का संकल्प लिया।
