सिरसिदा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती.
नगरी - भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती एवं उनके जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ग्राम सिरसिदा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम स्थित अटल चौक में अटल जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अटल चौक पर 25 दीप प्रज्वलित किए गए, जो राज्य की विकास यात्रा और अटल जी के योगदान का प्रतीक बने। उपस्थित वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युगद्रष्टा नेता बताया।
इस अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सोशल मीडिया सह-प्रभारी चित्रांश नागवंशी, बीएलए-2 बलराम ध्रुव, भूपेश साहू, मुकेश यादव, लकेश साहू, चंद्रभान साहू, भजन यादव, रूपसिंग यादव, ऋषिकेश साहू, कुलेश साहू, ओम साहू, गेंदलाल सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में अटल जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर किया गया।
