शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई...
नगरी— शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुगली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य कलावती मरकाम, पालक समिति सदस्य भोज सोनवानी, वरुण देव नेताम, आशाराम ओटी, श्यामाचरण मंडावी, राजेंद्र यदु, शिक्षक आर.के. नेताम सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अटल जी के आदर्शों, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श के साथ हुआ, जिसमें सभी ने अटल जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
