संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी मंदिर में गुरु गद्दी स्थापना एवं भव्य कार्यक्रम सिहावा में आयोजन.....
नगरी - नगरी विकासखंड के ग्राम कैटतराई, सिहावा में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी के मंदिर में गुरु गद्दी स्थापना एवं उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन 15 दिसंबर 2025, सोमवार को किया जाएगा। इस पावन अवसर पर युवराज गुरु धर्मगुरु सौरभ साहेब जी (प्रदेश अध्यक्ष, सतनाम सेना, गिरोदपुरी निवासी) का विशेष आगमन होगा।
कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:00 बजे धर्मगुरु सौरभ साहेब जी का सिहावा आगमन होगा। इसके पश्चात दोपहर 1:15 बजे से 2:00 बजे तक सिहावा से कैटतराई तक भव्य रैली निकाली जाएगी, जिसमें हरदीभाठा, पाईकभाठा, देवपुर सहित विभिन्न ग्रामों की पंथी पार्टियों द्वारा सहभागिता की जाएगी।
दोपहर 3:00 बजे से गुरु गद्दी स्थापना का विधिवत कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं संध्या 5:00 बजे से सतनाम गुरुवाणी का वाचन एवं उद्देश्य प्रवचन संपन्न होगा। कार्यक्रम के समापन पर सतनाम प्रसादी भोजनालय का वितरण किया जाएगा।
इस आयोजन में सतनामी समाज ब्लॉक नगरी के अध्यक्ष विष्णु कुमार टंडन, सचिव घनानंद सोनवानी, उपाध्यक्ष नंदलाल कश्यप एवं योगेंद्र भट्ट, खिलेश लहरें, गणेश चेलक, मुकेश कोसरे, संतोष चेलक, जगत मनहरे, शिवनारायण लहरे, खोरबाहरा कोसरे, इंदल चेलक, अनिरुद्ध सोनवानी, समाकांत चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। जिसमे
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
