मेन रोड के चौराहे बजरंग चौक नगरी पर बिखरी निर्माण सामग्री, रेट, गिट्टी बड़ी दुर्घटना की आशंका ....
नगरी - नगर पंचायत नगरी के मुख्य मार्ग स्थित व्यस्त चौराहे बजरंग चौक नगरी साथ वहां पर स्थान मोड़ भी पर सड़क के किनारे रेत और गिट्टी फैलाए जाने से आमजन की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया व चारपहिया वाहन तथा पैदल राहगीर गुजरते हैं। सड़क पर फैली निर्माण सामग्री के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित निर्माण कार्य बिना आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के किया जा रहा है। सड़क पर रेत-गिट्टी का ढेर लगे होने से दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे विशेषकर रात्रि के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि बिना एनओसी के निर्माण किए जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि नोटिस जारी होने के बावजूद भी निर्माण कार्य और तेजी से जारी है। आरोप है कि मकान मालिक द्वारा अपनी भूमि की निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर निर्माण किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक मार्ग संकरा हो गया है।
कुछ लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए, सड़क से निर्माण सामग्री हटवाई जाए तथा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
