हिंदू संगठन द्वारा नगरी नगर पंचायत के बजरंग चौक में वीर बाल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया ...
बढ़ता किसान न्यूज ..
26 दिस॰, 2025
नगरी - हिंदू संगठन द्वारा नगरी नगर पंचायत नगरी के बजरंग चौक में वीर बाल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साहिबजादा जोरावर सिंह जी एवं साहिबजादा फतेह सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “सूरा सो पहचानिए, जो लड़े दीन के हेत, पुरजा-पुरजा कट मरे, कबहूं न छोड़े खेत।” यह पंक्तियां उन वीर बालकों के अद्वितीय साहस का प्रतीक हैं, जिन्होंने मात्र 7 और 9 वर्ष की अल्पायु में अत्याचार के सामने झुकने के बजाय धर्म और स्वाभिमान की रक्षा हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया। दीवारों में जिंदा चुन दिए जाने के बावजूद भी उन्होंने अपने धर्म से समझौता नहीं किया।
वक्ताओं ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि साहस और सत्य की कोई उम्र नहीं होती। देश सदैव इन वीर पुत्रों का ऋणी रहेगा और उनके बलिदान की गाथा हर बच्चे तक पहुंचना आवश्यक है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, गोकुल देवगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, भाजपा महामंत्री रुपेंद्र साहू, सरपंच नरसिंग मरकाम, पूर्व सरपंच महेंद्र नेताम, राकेश नारंग, बिलू कोठारी, जसपाल खनूजा, भावेश चोपड़ा, जानू तिवारी, जोहन अशोक संचेती, खेमेन्द्र साहू, कलम डागा, शंकर देव, देवेंद्र साहू, निखिल नेताम, एस. कुमार साहू, प्रतिभा देवगन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जिसमे कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और वीरता की भावना के साथ किया गया।
