सतनाम संदेश शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, धर्मगुरु सौरभ साहेब ने दिया एकता और सदाचार का संदेश ....
नगरी — गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्रीय सतनामी समाज द्वारा भव्य सतनाम संदेश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ राजा बड़ा दंतेश्वरी मंदिर नगरी से शोभायात्रा में पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन, पंथी नृत्य, आकर्षक झांकियां, डीजे एवं आतिशबाजी के साथ पूरे नगर में उल्लास का माहौल देखने को मिला। “जय गुरु घासीदास” के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
शोभायात्रा जैतखाम स्थल पहुंची, जहां धर्मगुरु युवराज सौरभ साहेब ने संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर जैतखाम पर पालो चढ़ाया। इस अवसर पर धर्मगुरु ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और समानता के मार्ग पर चलना ही सच्ची सेवा है।
उन्होंने “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए युवाओं से नशे और बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में सतनामी समाज के अध्यक्ष विष्णु टंडन ने समाज को संगठित रहकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, महामंत्री रूपेंद्र साहू, नरसिंह मरकाम, घनानंद सोनवानी, नंदाशर कश्यप, हिरऊ कोसरे, भगवान सिंह मनहरे, अनिरुद्ध सोनवानी, शिवनारायण लहरें, मुकेश कोशरे, वीरेंद्र कुमार मनहरे, इंदल चेलक, बहुल कोसरे, राधेश्याम योगेंद्र भट्ट, हितेश सोनवानी, ओमप्रकाश चंदनिया, डोमार महेंद्र कोसरे, चैन सिंह गहने गजेंद्र शेर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
