अटल स्मृति दिवस पर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 30 को नगरी....
नगरी - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार सिहावा विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर (सोमवार) को दोपहर 1 बजे, मानस ग्राम सांकरा स्थित गांधी चौक में संपन्न होगा
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, विधानसभा प्रभारी शालिनी राजपूत, सरला जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया जाएगा तथा उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा।आयोजकों ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के पदाधिकारियों, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के समस्त भाजपा समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।विनीत कमल डागा (संयोजक)
बलजीत छाबड़ा, संजय मरकाम, रोहित मोहन साहू (अध्यक्ष)दीपक साहू, मोनू साहू है
