छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन संघ ने , मांगों को लेकर प्रदर्शन किया कई शासकीय कार्यालय में ताला बंद दिखाई दिए....
नगरी - छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक नगरी द्वारा अपनी ग्यारह सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण को लेकर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था जिसमे तीसरे दिन बुधवार को धरना स्थल रावणभाठा मैदान से कर्मचारियों ने जंगी रैली निकालते हुए बस स्टैंड, बजरंग चौक होते हुए तहसील कार्यालय नगरी पहुंचकर तहसीलदार चुम्मन लाल धुव को मुख्यमंत्री,और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। रैली और सभा में विधायक अंबिका मरकाम एवं पूर्व विधायक लक्ष्मी धुव भी शामिल हुए, जिन्होंने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उद्बोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। सिहावा विधानसभा में 2 सालों किसी भी क्षेत्रों देखो काम ही नहीं हो रहा है साथ ही वही सरकार को कोसते दिखाई दिए
संबोधित करते हुए फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषय वर्षों से लंबित हैं, जिनका शीघ्र निराकरण आवश्यक है। प्रमुख मांगों में समयमान वेतनमान, पदोन्नति, स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता, लंबित एरियर्स का भुगतान, नियमितीकरण तथा संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायित्व प्रदान करना शामिल है।फेडरेशन ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद अब तक ठोस निर्णय नहीं लिए गए हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है। यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप देने की चेतावनी भी दी गई।
सभा स्थलपर व रैली में अधिकारी कर्मचारी भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते दिखाई दिए
इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव,बी पी चंद्रा,दिनेश साहू, महेंद्र बोर्झा, गिरीश जायसवाल,सुरेंद्र साहू, अनीत ध्रुव, यशवंत साहू, जोहन नेताम, बुधराम नेताम,अशोक साहू,अमित नागेश,रोहित ध्रुव,नरेंद्र नेताम,
चित्रसेन ध्रुव,संजीव ,निर्मलकर,नीरज सोन,तुलसी ध्रुव,पुर्णिमा सोम, सुनीता ध्रुव,कामिनी बघेल,,केसरी साहू, सुषमा तारम,सुरेश ध्रुव,लोकेश्वर सुरेशा,महेश मरकाम,,लोचन साहू,मदन सेन,रामकुमार ध्रुव, सत्यभान कंचन,संजय रेड्डी, मंशाराम साहू,शिकारी साहू,टेक राम ठाकुर,खम्मन गंजीर,प्रीतम मंडावी हरीश खत्री, मोहरलाल पटेल,,शेष सोम,राजेंद्र साहू,सदानंद सिन्हा,हेमलाल मरकाम,रामेश्वर देवांगन,माखन ध्रुव,प्रदीप साहू,हेमंत चंद्रवंशी, टी पी शेर, श्यामलाल सोनवानी, कृपाराम मरकाम,ओम प्रकाश नेताम,संत राम मरकाम , बिंदा मरकाम, सुनीता मंडावी,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
