नगरी क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी पुनः वन विभाग ने रोड से गुजरने वाले लोगों को अलर्ट किया है

नगरी - धमतरी वन मंडल अंतर्गत नगरी परिक्षेत्र में एक जंगली हाथी की उपस्थिति दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 दिसंबर 2025, समय सायं 5 बजे, एक नर हाथी कक्ष क्रमांक 338, 337 होते हुए 349 सी/एल क्षेत्र में विचरण करता पाया गया। हाथी की वर्तमान लोकेशन उत्तर तुमबाहरा क्षेत्र बताई गई है।(जीपीएस लोकेशन वन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि, मकान हानि अथवा फसल क्षति नहीं हुई है।

वन विभाग ने एहतियात के तौर पर भैंसामुड़ा, मटियाबहरा, तुमबहरा, चारगांव, जबर्रा, बिलभद्दर, कल्लेमेटा, डोंगरडुला, संबलपुर, अमाली, छिपली एवं गोरेगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है।
इस पूरे अभियान की निगरानी परिक्षेत्र सहायक– तुमबाहरा द्वारा की जा रही है। मौके पर दल प्रमुख झम्मन कश्यप (एससीएफओ) के साथ रामकुमार ध्रुव, शेख अब्दुल कादिर, राजाराम साहू (बीएफओ), तुलाराम ध्रुव, गणेश मरकाम (समिति अध्यक्ष) एवं दूजलाल साहू सहित वन अमला तैनात है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति जंगल की ओर न जाए, सतर्कता बरतें तथा हाथी दिखाई देने की स्थिति में तत्काल नजदीकी वन कर्मचारी या वन विभाग को सूचना दें।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url