कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु बैठक में रणनीति बनाते हुए....


नगरी - छत्तीसगढ़ कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक शाखा नगरी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन के आह्वान पर आगामी 29, 30 एवं 31 दिसंबर को प्रस्तावित प्रांत व्यापी तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला संयोजक श्री चंदूलाल चंद्राकर ने आंदोलन की आवश्यकता, उद्देश्य एवं चरणबद्ध कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी के चलते यह आंदोलन आवश्यक हो गया है और इसे पूरी एकजुटता के साथ सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक संयोजक श्री डोमार सिंह ध्रुव ने की। उन्होंने समस्त विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर तीन दिवसीय हड़ताल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।बैठक में हड़ताल की रूपरेखा, विभागीय समन्वय, प्रचार–प्रसार, जनसंपर्क एवं अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख कर्मचारी–अधिकारी इस प्रकार रहे—जिला संयोजक चंदूलाल चंद्राकर, जिला सचिव राजकुमार सिन्हा, जिला सचिव तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ लोकेश कुमार साहू, जिला अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ जितेंद्र नेताम, ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, ब्लॉक सह संयोजक सुरेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष शिक्षक संघ एम.के. बोर्झा, जिला अध्यक्ष पशु चिकित्सक संघ अमित नागेश, तहसील संयोजक सुरेन्द्र कुमार नेताम, महासचिव गिरीश जायसवाल, प्राचार्य पी.एल. ध्रुव, अर्चना साहू, एम. रामटेके, एस.के. ओबेरॉय, कीर्तिलता साहू, ए. अग्रवाल, शांति पटेल, पी.सी. झा, एस.के. प्रजापति, राजेश बैंस, राजकुमार ध्रुव, एल.के. मरकाम, टी.एल. साहू, निखिल मेश्राम, रामकृष्ण ठाकुर, आर.के. यादव, नरेंद्र नेताम, कौशल प्रसाद साहू, डी.पी. ताम्रकार, यशवंत साहू, नीरज सोन, पदुम साहू, लोचन साहू, कुलेश कुंजाम, लोमश पटेल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी–अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url