ग्राम सांकरा में मखाना उत्पादन कार्यशाला आयोजित बड़ी संख्या में महिलाएं दिखाई दी...
नगरी - धमतरी नगरी विकास खण्ड के ग्राम सांकरा में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा जनपद सदस्य राजेशनाथ गोसाई, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच, ग्रामीण प्रतिनिधि, उप संचालक उद्यान पूजा कश्यप साहू, केवीके से दीपिका चंद्रवंशी, कृषि विभाग के अधिकारी एवं 25 महिला स्व सहायता समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं।कार्यशाला में मखाना की खेती की विस्तृत जानकारी दी गई तथा विभागीय अनुदान राशि ₹28,640 प्रति एकड़ की जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से फील्ड निरीक्षण भी किया गया।निरीक्षण के दौरान यह निष्कर्ष निकाले गए कि एक तालाब की लेवलिंग आवश्यक है, बड़े क्षेत्र में बंडिंग की जरूरत है, तालाबों में घास की साफ-सफाई करनी होगी, अधिक पानी वाले तालाबों से पानी निकासी की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही मखाना खेती के लिए इच्छुक कृषकों एवं महिला समूहों का चयन कर उन्हें फील्ड विजिट करवाने पर भी चर्चा हुई।
बताया गया कि मखाना रोपण का समय दिसंबर एवं जनवरी होता है, समय की कमी को देखते हुए प्रारंभिक चरण में कम से कम 40 से 50 एकड़ क्षेत्र में मखाना खेती की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया।
