सेवानिवृत्त प्रधान पाठक भानु राम देव को ससम्मान विदाई, नवपदोन्नत प्रधान पाठकों का सम्मान...
नगरी—संकुल केंद्र सिहावा एवं चर्रा के संयुक्त तत्वावधान में माध्यमिक शाला चर्रा में सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री भानु राम देव के सम्मान में विदाई समारोह तथा नवपदोन्नत प्रधान पाठकों के सम्मान का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों ने श्री देव को ससम्मान विदाई दी। वही भानु राम देव ने माध्यमिक शाला चर्रा में 20 वर्षों से अधिक समय तक संस्था प्रमुख के रूप में सेवाएँ दीं। उनके कार्यकाल में विद्यालय एवं संकुल स्तर पर अनेक शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से संपन्न हुईं। विगत वर्ष दोनों संकुलों की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का चर्रा में सफल आयोजन भी उनके नेतृत्व में हुआ, जो शिक्षकों के लिए यादगार रहा। अपने विदाई संबोधन में श्री देव ने भावुक शब्दों में अपने शिक्षकीय जीवन के अनुभव साझा किए तथा समस्त शिक्षकों को समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया। इसी अवसर पर संकुल से स्थानांतरित व पदोन्नत शिक्षकों का स्वागत-सम्मान किया गया। इनमें कोमलु राम नेताम (प्रधान पाठक, माध्यमिक शाला), महादेव साहू (प्रधान पाठक—पदोन्नति एवं स्थानांतरण), रोशन शांडिल्य (शिक्षक पद पर पदोन्नति एवं स्थानांतरण), भारती ठाकुर (प्राथमिक शाला छिपलीपारा), महेश्वरी सिन्हा (प्राथमिक शाला गढ़ियापारा) के साथ ही मोना परिहार एवं पूनम सोनवानी (प्राथमिक शाला थाना पारा) का प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति एवं स्थानांतरण, चमन लाल साहू, राकेश गायकवाड़, रश्मिदेवी सोरी का स्थानांतरण तथा रमला मरकाम, ललित श्रीवास टिकेश साहू, लक्ष्मी ध्रुव, तोमल साहू, यशवंत दिडेकर, रामकिशोर सिन्हा, चंद्रकला पुजारी, श्रद्धा कश्यप, पवन देवांगन एवं बोधिनी यदु का प्राथमिक प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति हेतु सम्मान किया गया।साथ ही माध्यमिक शाला में नवपदोन्नत प्रधान पाठक श्रीमती ताज बेगम (सिहावा), गणेशिया नवरंगे (छिपलीपारा) एवं प्रकाश चंद साहू का भी स्वागत-सम्मान किया गया।कार्यक्रम में संकुल सिहावा के प्रभारी प्राचार्य शिव सीताराम साहू, देवचंद्र टंडन (प्रधान पाठक, केट तराई), संकुल समन्वयक बसंत भक्त, बलराम देवांगन, सेवक साहू, टीकम चंद सिन्हा, तोमल साहू, पवन देवांगन, पुनेश्वर देव, दीक्षा चंद्राकर, मधुबाला साहू, प्रीतम सुरेशा, तुलसी नवरंग, शांति बैरागी, स्कंदशेष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
