1फरवरी से कर्णेश्वर मेला ,21 जनवरी को मेला बाजार की नीलामी, माता कर्मा व हनुमान जी की मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा ,कर्णेश्वर मेला महोत्सव को लेकर ट्रस्ट की बैठक हुई,,,,

नगरी - ऐतिहासिक  मेला महोत्सव 1फरवरी से 5 फरवरी तक होगा। मेला महोत्सव को तैयारियो को लेकर बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में विभिन्न कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। कर्णेश्वर मन्दिर परिसर में  नव निर्मित  भक्त माता कर्मा मन्दिर व हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 30 व 31 जनवरी को होगा। मन्दिर का निर्माण जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में कराया गया है। 

वही भक्त माता कर्मा की मूर्ति  गिरधारी लाल साहू  साकरा व उनके परिवार  द्वारा प्रदत्त की गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा ,पंचाग पूजन,वेदी पूजन, अन्नाधिवास तथा 31 जनवरी को दोनों मन्दिर में कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति होगी।इसी दिन सांध्य कालीन बेला में महानदी व बालका नदी के संगम धाट में चित्रोत्पला महानदी गंगा पूजन और कर्णेश्वर महादेव की  पूजा अर्चना से मेला महोत्सव का शुभारंभ होगा। जिसकी तैयारी को अंतिम रूप प्रदान करते हुए सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस वर्ष पांच दिवसीय मेला महोत्सव में नए साज सज्जा के साथ मीना बाजार ,क्राफ्ट बाजार आकर्षण का केन्द्र होंगे।बाजार को व्यवस्थित रूप से बैठाने के लिये ट्रस्ट ने प्रमुख सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसकी नीलामी 21 जनवरी बुधवार को मन्दिर प्रांगण में होगी। 

बैठक में वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस,ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि दुबे,कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव राम भरोसा साहू, मोहन पुजारी, नागेंद्र शुक्ला, शिव परिहार,कैलाश प्रजापति,ललित शर्मा, कनक राम बोरघरियाअमर सिंह पटेल,दीपक यदु,कमल डागा,छबि ठाकुर,योगेश साहू,गगन नाहटा,महेंद्र कौशल,प्रदीप जैन,प्रताप सुरेशा,मिलेश्वर साहू,ललित निर्मलकर,दुर्गेश साहू, होरी लाल पटेल ,अश्वनी निषाद,टेश्वर ध्रुव, मदन साहू,भूपेश साहू,ईश्वर जांगड़े आदि की उपस्थिति रही।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url