नगरी में भव्य विश्व हिन्दू सम्मेलन का आयोजन राजाबाड़ा नगरी में प्रातः 11 बजे कल...

नगरी - सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं समाज में एकता के उद्देश्य से नगरी नगर में विश्व हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को राजाबाड़ा नगरी में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।आयोजन समिति के अनुसार, यह सम्मेलन समाज को संगठित कर एक समर्थ, सशक्त एवं संस्कारवान भारत के निर्माण के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य आचार्य पं.  युवराज पाण्डेय  (भगवताचार्य, कथावाचक,अमलीपदर-मैन्पुर) शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में  निशा साहू (व्याख्याता) तथा मुख्य वक्ता के रूप में हरिओम शर्मा (प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख) उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त सनातन धर्मावलंबियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। जिसमे हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति मंडल – नगरी, फरसियां आयोजन किया जा रहा है वहीं हिंदू संगठन के लोगों द्वारा घर घर आमंत्रण दिया जा रहा है 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url