मेचका (सोन्दूर) में 47वीं ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट सम्पन्न, रानीगांव बनी विजेता मुख्य अतिथि के हाथों विजेता टीम को एवं ट्रॉपी पुरस्कार प्रदान......
नगरी - मुचकुंद ऋषि की पावन धरा ग्राम मेचका (सोन्दूर), विकासखंड नगरी, जिला धमतरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 47वीं ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट 8 दिवसीय प्रतियोगिता–2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 06 जनवरी को सनराइज क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासी मेचका तथा ग्राम पंचायत के सहयोग से हुआ।
इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों, बच्चों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम के लिए ₹20,026 एवं उपविजेता टीम के लिए ₹10,026 की नगद राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी रखी गई थी।
दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे।पहला सेमीफाइनल क्रिकेट क्लब रानीगांव एवं सनराइज क्रिकेट क्लब सुदूर के बीच खेला गया, जिसमें रानीगांव ने 15 रनों से विजय प्राप्त की।दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट क्लब जोरातराई एवं क्रिकेट क्लब घुरावड़ के मध्य हुआ, जिसमें घुरावड़ ने सुपर ओवर में 15 रनों से जीत दर्ज की। जिसमे फाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब रानीगांव एवं क्रिकेट क्लब घुरावड़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर घुरावड़ ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। रानीगांव की टीम ने 6 ओवर में 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घुरावड़ की टीम 6 ओवर में 45 रन ही बना सकी। इस प्रकार रानीगांव की टीम ने 18 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरस्कार वितरण विजेता क्रिकेट क्लब रानीगांव को शील्ड एवं ₹20,026, जबकि उपविजेता क्रिकेट क्लब घुरावड़ को शील्ड एवं ₹10,026 की राशि प्रदान की गई। व्यक्तिगत पुरस्कार इस प्रकार रहे—
मैन ऑफ द सीरीज कामता प्रसादमैन ऑफ द मैच लोकेश बेस्ट बॉलर शेषनारायण धुर्वा
बेस्ट कीपर ओमप्रकाश, भूषणबेस्ट ऑलराउंडर शंकर ठाकुर बेस्ट बैट्समैन सोहनसर्वाधिक छक्के धनराज बेस्ट कमेंटेटर मनीष बेस्ट दर्शक हीरामन साहू, सरजा बाई सेनअनुशासित टीम क्रिकेट क्लब जोरातराई हैट्रिक विकेट सोहन जिसमे आयोजन समिति एवं अतिथि आयोजन समिति में अध्यक्ष शंकर ठाकुर, उपाध्यक्ष रवि नेताम, सचिव तेजेश्वर मांझी, सहसचिव कमल साय धुर्वा, कोषाध्यक्ष कैलाश साहू सहित सदस्यगण गजेंद्र नेताम, मनीष, रामेश्वर, दीपक, गजू, गोपाल, पंकज, भूपेंद्र, शेखर, तेज, मुकेश एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम की मातृशक्ति महिलाओं का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच जीवन लाल नाग सहित जीवन लाल यादव, किशोर सोनकर, मुरली पटवा, सुखराम कुलदीप, शांति लाल साहू, हेमानंद मरकाम, विजय ध्रुवा, कैलाश ठाकुर, शेषनारायण धुर्वा, होमेन्द्र सिन्हा, कमल साय धुर्वा, यतीश, मनीष प्रजापति, परस साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्बोधन मुख्य अतिथि जीवन लाल नाग ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में खेल का अत्यंत महत्व है। खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं चरित्र विकास में सहायक होता है तथा अनुशासन और विजय की प्रेरणा देता है।
पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से वातावरण खेलमय एवं उल्लासपूर्ण बना रहा
