बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल, नगरी अस्पताल में भर्ती
नगरी — नगरी ब्लॉक के अंतर्गत नगरी–मैनपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे मेचका थाना क्षेत्र के तुमड़ी बहार बड़े पुल के आगे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में साकरा निवासी पदुम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साकरा निवासी पदुम साहू अपने एक रिश्तेदार को झरिया बाहरा छोड़ने जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर उमरगांव निवासी खुशीदास मानिकपुरी शोभा से उमरगांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पदुम साहू का पैर टूट गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मेचका थाना के स्टाफ मौके पर पहुंचे। यादव समाज युवा अध्यक्ष डी.के. यादव तथा तुमड़ी बहार के स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु नगरी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
