9 फरवरी को राधा–कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होगे....
नगरी - छत्तीसगढ़ यादव समाज सिहावा क्षेत्र, जिला धमतरी के सामाजिक प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव से सौजन्य भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने यादव समाज सिहावा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमड़ीबहार में प्रस्तावित सामाजिक भवन लोकार्पण, राधा–कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, सामाजिक अधिवेशन एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु मांग पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने समाज की मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए 9 फरवरी को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की। समाज को मंत्री की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
यादव समाज सिहावा क्षेत्र के अध्यक्ष श्री गोवर्धन यादव एवं संगठन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी जिले के सप्तऋषि धराधाम, मुचकुंद ऋषि की तपोभूमि तुमड़ीबहार (नगरी) में 9 फरवरी को राधा–कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को लेकर यादव समाज सिहावा क्षेत्र द्वारा जोर–शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि यह माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव का धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र में प्रथम आगमन होगा, जिसे लेकर समाज सहित क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यादव समाज का मानना है कि मंत्री के इस प्रथम आगमन से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं स्कूल शिक्षा नीति के तहत विकास की नई संभावनाएं सृजित होंगी।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में सिहावा क्षेत्र अध्यक्ष गोवर्धन यादव, संगठन मंत्री, जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष जीवन यादव, सलाहकार सुनाराम यादव, परीक्षेत्रीय सचिव गजानंद अहीर, माखनलाल यादव, युवा उपाध्यक्ष सिहावा क्षेत्र, युवा अध्यक्ष भोथली परीक्षेत्र श्री देवचरण यादव सहित प्रकाश यादव, माधव यादव, जीवनलाल यादव, पुनारद यादव एवं समाज के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
