मुचकुन्देश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं रुद्र चंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन सोढूर(मेचका)

नगरी- सोढूर (मेचका), जिला धमतरी मुचकुन्देश्वर महादेव मंदिर सोढूर (मेचका) में रुद्र चंडी महायज्ञ एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन 25 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस पावन आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धर्म, आध्यात्म और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम का आयोजन महेश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में एवं हितेश महेश सिन्हा के संयोजन में किया जा रहा है।
महोत्सव की शुरुआत 25 फरवरी (बुधवार) को फाल्गुन शुक्ल नवमीं के अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर से शंकर चौक सांकरा तक भव्य शोभायात्रा एवं पंचांग पूजन के साथ होगी।

26 फरवरी (गुरुवार) को वेदी आवाहन, वेदी स्थापना, रुद्राभिषेक, अरणी मंथन अग्नि स्थापना एवं यज्ञ प्रारंभ होगा। सायं 5 बजे श्रीकृष्ण किंकर महाभारत मंडली, ग्राम पहंदा (दुर्ग) द्वारा धार्मिक प्रस्तुति दी जाएगी।
27 फरवरी (शुक्रवार) को वेदी पूजन, रुद्राभिषेक एवं रुद्र चंडी यज्ञ संपन्न होगा। सायं 5 बजे हिरेश सिन्हा भजन संध्या ग्रुप, सिरसिदा (चारामा, कांकेर) की प्रस्तुति होगी।
28 फरवरी (शनिवार) को वेदी पूजन, रुद्राभिषेक एवं रुद्र चंडी यज्ञ के साथ 21 जोड़ा निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। सायं 5 बजे भजन संध्या का आयोजन रहेगा।

01 मार्च (रविवार) को नित्य पूजन, देव स्थापना, शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा। सायं 5 बजे कविता वासनिक कृत अनुराग धारा, राजनांदगांव की प्रस्तुति दी जाएगी।
इस पावन अवसर पर द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी सदानन्द सरस्वती  महाराज, परम पूज्य ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी  अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती  महाराज के सान्निध्य में तथा परम पूज्य 1008 यतिप्रवर दंडी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज जी द्वारा शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी। यज्ञाचार्य के रूप में  मयंक पाठक  एवं ग्रामाचार्य डोमन प्रसाद शर्मा मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जिसमे प्रेरणा स्रोत स्व.बिसाहूराम सिन्हा, स्व लखनी देवी सिन्हा,स्व.महेश कुमार सिन्हा है जिसमे आयोजक माता जी मीना देवी पुत्र हितेश महेश सिन्हा चाचा प्रकाश-प्रभा छोटे भाई हितेश-ममता,हिम्मत-हेमलता,रुद्रनारायण-प्रमिला
देवव्रत ,गीता,उमेश, पूजा आरती,साधना,तोसन,
रुचिका,धानी परिवार एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान है। भूमि दान हेतु स्व. लोकसाय पुर्वा, पुनमसाय धुर्वा एवं  विमला धुर्वा का उल्लेखनीय सहयोग रहा है, वहीं महावीर सिन्हा (मूर्तिकार) द्वारा निर्मित शिवलिंग इस आयोजन की विशेष शोभा होगा।
आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url