कर्णेश्वर धाम देऊरपारा में भक्त गुहा जयंती वार्षिक सम्मेलन के साथ सामाजिक एकता और उत्साहपूर्ण बना रहा...
नगरी - निषाद समाज सिहावा द्वारा शुक्रवार को कर्णेश्वर धाम देऊरपारा में भक्त गुहा जयंती का आयोजन किया। इस मौके पर वार्षिक सम्मेलन के साथ सामाजिक एकता और उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम हुआ। समारोह में सिहावा क्षेत्र सहित आसपास के गांव से समाज के महिला-पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे आयोजन ऐतिहासिक बन गया।
समारोह में विधायक अंबिका मरकाम ने भवन निर्माण के लिए 10 लाख और नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने 6 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद समाज के युवक-युवतियों ने मंच से समाज की दिशा व दशा, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना पर अपने विचार रखे। युवाओं के उद्बोधन ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामाजिक व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। वक्ताओं ने भक्त गुहा के जीवनी, उनके आदशों और समाज के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण कर सामाजिक एकता बनाने पर बल दिया। दोपहर में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजन शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान विवाह योग्य
निषाद समाज समाज मेहनतकश, प्रकृति से जुड़ा समाजः विधायक मुख्य अतिथि सिहावा विधायक अंबिका मस्काम थी। उन्होंने कहा कि निषाद समाज मेहनतकश और प्रकृति से जुड़ा समाज है। शिक्षा और संगठन ही समाज की असली ताकत है। समाज भवन निर्माण से सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भवन निर्माण के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा
युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने सहभागिता की। साथ ही सामाजिक
कि निषाद समाज की एकता और अनुशासन प्रशंसनीय है। समाज भवन सभी सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र बनेगा। उन्होंने भवन निर्माण के लिए 6 लाख की राशि देने की घोषणा की। अध्यक्षता जिला निषाद समाज के अध्यक्ष चंदूलाल निषाद ने की। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय निषाद समाज के उपाध्यक्ष बोधिराम निषाद, भानेन्द्र ठाकुर, विकल गुप्ता, नरसिंग मरकाम व उमेश देव थे।
विषयों पर चर्चा कर समाज के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया गया।नगरी कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़कर हिस्सा लिया।
समाज को शिक्षा, संस्कार के रास्ते पर आगे बढ़ाएंगे निषाद समाज अध्यक्ष अंजोर सिंह निषाद ने कहा कि भक्त गुह्य जयंती व वार्षिक सम्मेलन समाज को जोड़ने का मजबूत माध्यम है। हमारा लक्ष्य समाज को शिक्षा, संस्कार और संगठन के रास्ते पर आगे बढ़ाना है। समाज भवन निर्माण की घोषणाओं से समाज में नया उत्साह आया है। कार्यक्रम में हीरा सिंह निषाद, संतोष निषाद, हरक निषाद, ईश्वर निषाद, प्रभुलाल निषाद, अश्वनी निषाद, गिरजा निषाद, खेलन निषाद, सुंदरी निषाद, शांति निषाद, माहेश्वरी निषाद, ज्योति निषाद सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
प्रतिभाओं का सम्मान हुआ कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं को स्व. पुनीतराम निषाद व राजबती निषाद के नाम से सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। कार्यक्रम में सभी महिला-पुरुष पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा, सांस्कृतिक पहचान और भी सुदृढ़ हुई। कार्यक्रम का समापन समाज को और अधिक संगठित, शिक्षित व सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
