कांग्रेस कमेटी की बड़ी संगठनात्मक पहलबसना विधानसभा क्षेत्र में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन में नई ऊर्जा

महासमुंद/बसना।कांग्रेस कमेटी द्वारा बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बसना ब्लॉक, पिथौरा ब्लॉक एवं सांकरा ब्लॉक में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय पर मोक्ष कुमार प्रधान, जिला पंचायत सदस्य ने सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रधान ने कहा कि कांग्रेस कमेटी का यह कदम पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मण्डल अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका से आम जनता की समस्याएं संगठन तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी और कांग्रेस की नीतियों को गांव–गांव तक ले जाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र को मजबूत करती है। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में बसना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया विस्तार मिलेगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक तेज होंगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url