बिजली बंद रहने से नगरी पोस्ट ऑफिस की सेवाएं ठप, उपभोक्ताओं परेशान ,जनरेटर एवं बैटरी खराब पड़ा ..

नगरी - नगर स्थित पोस्ट ऑफिस में शनिवार को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रही, जिससे डाकघर की अधिकांश सेवाएं प्रभावित हो गईं। बिजली नहीं रहने से पैसा जमा, पैसा निकासी, आवेदन, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री सहित अन्य आवश्यक कार्य पूरी तरह ठप रहे। दूर-दराज से अपने जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
डाकघर के विभागीय अधिकारी ने बताया कि जनरेटर काफी समय से खराब पड़ा हुआ है, वहीं जनरेटर कई सालों से खराब पोस्ट ऑफिस के सामने पड़ा हुआ है साथ बैटरी भी अनुपयोगी हो चुकी है। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण बिजली बंद होते ही पूरा सिस्टम ठप हो जाता है और कार्य पूरी तरह रुक जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बीते दो-तीन महीनों से इस स्थिति के कारण लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों रोशन साहू, गोलू मंडावी, योगेश साहू, दशरथ मांडवी, रामलाल यादव, बलराम सॉरी एवं सत्य प्रकाश ने बताया कि बार-बार बिजली लाइन बंद होने से उन्हें गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि डाकघर में शीघ्र जनरेटर एवं बैटरी की मरम्मत कर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को बार-बार परेशानी न उठानी पड़े।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url