नगरी में पुलिस अनुभाग द्वारा रक्तदान शिविर पुलिसजवानों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान..
नगरी - नगरी विकासखंड में रजत जयंती 2025–26 के अवसर पर सिविल अस्पताल नगरी परिसर में पुलिस अनुभाग नगरी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस जवानों के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पंजीयन कर रक्तदान किया।
इस अवसर पर एसडीओपी विपिन रंगारी, बीएमओ डॉ. अरूण नेताम, डॉ. देवकी नंदन सोम, डॉ सोम,थाना प्रभारी चक्रधर बाघ सहित धमतरी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।
सभी ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी विपिन रंगारी एवं बीएमओ डॉ. अरूण नेताम ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, शरीर में रक्तदान करने से रक्त कम नहीं होता है रक्तदान करने से रक्त संचार और बढ़ता है और शरीर में नए सेल का विकास होता है जिससे जरूरत मंद मरीजों के जीवन की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि इससे किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को नया संबल मिल सकता है। विभाग के द्वारा रक्तदान व्यक्तियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
शिविर के सफल आयोजन में पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसकी क्षेत्रवासियों ने सराहना की।
