समाजसेवी रामा राव बघेल द्वारा कर्णेश्वर धाम मेला स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन
नगरी - माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार से प्रारंभ हो रहे प्रसिद्ध कर्णेश्वर धाम मेले में नगरी क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी एवं पूजा राइस मिल के संचालक श्री रामा राव बघेल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रातःकाल से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस भंडारे में दूर-दराज से आने वाले हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी श्री बघेल द्वारा प्रतिवर्ष कर्णेश्वर धाम में आयोजित मेले के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही वे शिक्षा, समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। श्री बघेल द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी आगे की शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
समाजसेवी रामा राव बघेल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए एक लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त वे जरूरतमंद परिवारों को भी समय-समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
उनके इस सेवा भाव से क्षेत्र में सराहना का वातावरण है और श्रद्धालुओं व नागरिकों ने उनके इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
