राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे
नगरी - छत्तीसगढ़ यादव समाज सिहावा क्षेत्र, जिला धमतरी द्वारा आयोजित राधा-कृष्ण मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 9 फरवरी को ग्राम तुमड़ीबहार में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर सिहावा क्षेत्र यादव समाज के सामाजिक प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री श्री यादव से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण प्रदान किया।
प्रतिनिधि मंडल में सिहावा क्षेत्र यादव समाज के अध्यक्ष श्री गोवर्धन यादव, संगठन मंत्री श्री डी.के. यादव, सर्व यादव समाज अध्यक्ष श्री नंद यादव, उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव, सचिव श्री डोमेंद्र यादव, भोथली परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री अंकालू यादव, उपाध्यक्ष श्री नरेश यादव, वार्ड तुमड़ीबहार सचिव श्री गजानंद यादव, वरिष्ठ सलाहकार श्री जीवन यादव (मेचका) तथा युवा प्रकोष्ठ भोथली परिक्षेत्र अध्यक्ष श्री देवचरण यादव सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री श्री यादव का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
