धान खरीदी पर सरकार, किसानों के हित काम नहीं कर रही किसान परेशान हो रहाहै पार्षद हरीश साहू ने कहा

नगरी - नगर पंचायत नगरी के पार्षद, नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी नगरी जोन के मंडल अध्यक्ष श्री हरीश साहू ने आज नगरी स्थित धान खरीदी केंद्र (सोसाइटी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को किसानों के हित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री साहू ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के खून-पसीने की कमाई के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान वर्षभर कठिन परिश्रम कर धान का उत्पादन करता है, इसलिए उसका एक-एक दाना खरीदा जाना उसका अधिकार है। किसी भी किसान का धान अनावश्यक कारणों से रद्द नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक किसान के धान की विधिवत खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर मंडी समिति के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url