मुख्यमंत्री के करकमलों से धमतरी जिले के आरू साहू को प्रतिष्ठित “छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान”

नगरी – धमतरी जिले के नगरी निवासी युवा समाजसेवी आरू साहू एवं डोगरडुला, नगरी स्थित युवा स्टार सेवा समिति को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों और जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के करकमलों से प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान आरू साहू एवं संस्था को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। समाजसेवा, युवाओं को जागरूक करने तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि न केवल धमतरी जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त होने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने आरू साहू एवं युवा स्टार सेवा समिति को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url