आमदी( गटासिली )में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का भव्य आयोजन 16 से


नगरी - परमपिता परमात्मा की कृपा एवं पितृ स्मृति के पुण्य भाव से प्रेरित होकर ग्राम आमदी (तहसील बेलर) में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन दिनांक 16 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
कथा का दिव्य व भावपूर्ण वाचन महाराज श्री नंद किशोर चौबे जी (जगन्नाथपुर, मैनपुर) के श्रीमुख से होगा। कथा के प्रथम दिवस शुक्रवार 16 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात श्रीमद् भागवत महात्म्य, गोकर्ण–धुंधकारी प्रसंग सहित प्रतिदिन विभिन्न दिव्य कथाओं का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

कथा के दौरान परीक्षित जन्म, सृष्टि वर्णन, अजामिल उपाख्यान, नरसिंह अवतार, प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाएं, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, तुलसी विवाह, कपिला तर्पण, नवयोगेश्वर संवाद एवं श्रीमद् भगवद्गीता उपदेश जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वाचन होगा।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से ओत-प्रोत आध्यात्मिक वातावरण में कथा श्रवण का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त होगा। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रहने की संभावना है।
जिसमे आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण एवं पितृ पूजन का पुण्य लाभ अर्जित करें तथा आयोजन को सफल बनाएं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url