मिथिलांगन कल्याण समिति का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न


लखीराम ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक गरिमा व सामाजिक एकता का सजीव प्रदर्शन

बिलासपुर :- मिथिलांगन कल्याण समिति,बिलासपुर द्वारा आयोजित वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को लखीराम ऑडिटोरियम में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा महाकवि विद्यापति एवं माँ जानकी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्यों प्रवीण झा,वी.एन.झा,के.के.ठाकुर,आई.के.झा एवं डॉ.धर्मेन्द्र दास को पाग,शाल एवं माला पहनाकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं आजीवन सदस्य के रूप में डॉ.संपूर्णानंद झा एवं रामाशीष झा को भी पारंपरिक पाग-शाल से सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों के करकमलों से मैथिल कैलेंडर का विमोचन किया गया, जो समाज की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं आकांक्षा झा,आदित्य झा,तृप्ति ठाकुर एवं दिव्यांश ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में बच्चों एवं बड़ों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया। नृत्य,गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।

समिति के अध्यक्ष संजीव झा द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज की एकता,सांस्कृतिक संरक्षण एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों को परिवार सहित मंच पर आमंत्रित कर माला,डायरी एवं कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ललित मोहन मिश्र द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सचिव सुनील मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंबुज झा,आनंद चौधरी,नारायण प्रसाद ठाकुर,सोहन झा सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस भव्य आयोजन ने समाज में आपसी सौहार्द,सांस्कृतिक चेतना एवं पारिवारिक एकता को और अधिक सशक्त किया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url