समोदा को पूर्ण तहसील का दर्जा क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधि निवास पर जताया आभार


रायपुर :- आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समोदा को उप तहसील से उन्नत कर पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद समोदा क्षेत्र के नागरिकों ने आज जनप्रतिनिधि निवास कार्यालय पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की तथा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बताया गया कि समोदा को तहसील बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी,जिसके लिए निरंतर प्रयास जारी थे। अब यह मांग साकार होकर क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है। राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जनहितकारी मांग को स्वीकार करते हुए समोदा क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात प्रदान की।

पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, शासकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ होंगी और आम नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय,श्रम और संसाधनों की बचत के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

आभार व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में नगर पंचायत अध्यक्ष छोटे लाल सोनकर,मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू,जिला मंत्री पीलाराम निषाद,महामंत्री विष्णु धीवर,उपाध्यक्ष जयकांत वर्मा,मंत्री लक्ष्मण दिवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस निर्णय को समोदा के लिए ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url