प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न,बीजापुर जिलाध्यक्ष रहीं उपस्थित
रायपुर :- प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर,रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश भर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुईं। बैठक में बीजापुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती माया झाड़ी की सक्रिय उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा आगामी राजनीतिक,संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला मोर्चा की भूमिका को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम महिलाओं तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने,जनसंपर्क को सशक्त करने तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
प्रदेश मंत्री भाजपा यशवंत जैन ने महिला मोर्चा के निरंतर सक्रिय प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। वहीं अखिलेश सोनी एवं नवीन मार्कंडेय ने महिला मोर्चा की संगठनात्मक संरचना,प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा आगामी अभियानों पर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण,सामाजिक सरोकारों,स्वावलंबन,शिक्षा और सुरक्षा जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा हुई। साथ ही आगामी समय में महिला मोर्चा द्वारा चलाए जाने वाले जागरूकता अभियानों,सेवा कार्यों और संगठन विस्तार की योजनाओं की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महिला मोर्चा द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और अधिक समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।


