43 वर्षों की निष्ठा,विश्वास और सेवा का प्रतीक बनी जयदीप गैस एजेंसी
मेघ गंगा ग्रुप द्वारा नवनिर्मित अत्याधुनिक शोरूम का भव्य लोकार्पण
दुर्ग-भिलाई :- दुर्ग–भिलाई क्षेत्र में घरेलू एलपीजी आपूर्ति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी मेघ गंगा ग्रुप के अंतर्गत संचालित जयदीप गैस एजेंसी (HP Gas) ने अपनी 43 वर्षों की सतत, भरोसेमंद और जनसेवाभावी यात्रा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सेक्टर-10,मार्केट,भिलाई स्थित अपने नवनिर्मित एवं आधुनिकीकृत शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। यह अवसर न केवल संस्था की व्यावसायिक प्रगति का प्रतीक रहा,बल्कि उपभोक्ताओं के साथ बने विश्वासपूर्ण रिश्ते का भी सजीव उदाहरण बना।
इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मंगेश एम.डोंगरे,मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक,रायपुर एलपीजी क्षेत्रीय कार्यालय रहे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार मंडल,वरिष्ठ क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक, भिलाई एलपीजी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,प्रतिष्ठित व्यापारियों,उपभोक्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।
समारोह को संबोधित करते हुए दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि “एलपीजी आज केवल रसोई का ईंधन नहीं,बल्कि हर परिवार की सुरक्षा,सुविधा और गरिमापूर्ण जीवनशैली का आधार बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं के माध्यम से एलपीजी को हर घर तक पहुँचाने का जो संकल्प लिया गया,उसे धरातल पर उतारने में जयदीप गैस एजेंसी जैसी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 43 वर्षों तक निरंतर सेवा देना अपने आप में एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।”
इस अवसर पर मेघ गंगा ग्रुप के चेयरमैन मनीष पारख ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारा सफर केवल गैस सिलेंडर की आपूर्ति तक सीमित नहीं रहा,बल्कि हर उपभोक्ता के घर से एक विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता जोड़ने का रहा है। समाज द्वारा मिले भरोसे और सहयोग ने ही हमें निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति दी है। नवनिर्मित शोरूम उसी विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” नवीन रूप से विकसित यह शोरूम आधुनिक सुविधाओं,डिजिटली कृत प्रक्रियाओं, सुव्यवस्थित काउंटर,बेहतर प्रतीक्षालय एवं तेज़ सेवा प्रणाली से सुसज्जित है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को पहले से कहीं अधिक सहज,पारदर्शी और सुरक्षित सेवा अनुभव प्रदान करना है।
कार्यक्रम का संचालन निरमल पारख एवं संजय देशलहारा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। RSVP के रूप में मनीष पारख,नितेश पारख,निलेश पारख,अविश पारख सहित संपूर्ण मेघ गंगा परिवार की उपस्थिति रही,जिन्होंने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। समारोह के समापन अवसर पर जयदीप गैस एजेंसी परिवार द्वारा यह संकल्प दोहराया गया कि“आगामी वर्षों में भी हम पूरी ईमानदारी,जिम्मेदारी और सेवा-भावना के साथ हर घर तक सुरक्षित,सुलभ एवं भरोसेमंद एलपीजी सेवा पहुँचाते रहेंगे।”
उल्लेखनीय है कि मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का एक प्रतिष्ठित और बहुआयामी व्यावसायिक समूह है,जिसकी स्थापना मनीष पारख द्वारा की गई। यह समूह न केवल व्यापारिक सफलता बल्कि सामाजिक दायित्वों और सामुदायिक विकास के लिए भी जाना जाता है। समूह के अंतर्गत अविश एडुकॉम,लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL एवं NABH मान्यता प्राप्त),महावीर ज्वैलर्स,जयदीप गैस एजेंसी,डिजाइनो – डिज़ाइन एनीथिंग,TISD – द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन,इमेजेस, KAC गेटवे ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन, वनक्कम कैफ़े एवं FADE जैसी प्रतिष्ठित इकाइयाँ संचालित हो रही हैं।
पिछले दो वर्षों (2025) में मनीष पारख के नेतृत्व में मेघ गंगा ग्रुप ने सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। ‘मोर शहर,मोर जिम्मेदारी’ अभियान के अंतर्गत गांधी चौक,शहीद चौक,राजेंद्र प्रसाद चौक तथा वाय-शेप ब्रिज स्थित चौकों का पुनर्निर्माण,स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान,स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए धन्वंतरि अवार्ड,तथा लाइफकेयर डायग्नोसिस में अत्याधुनिक तकनीक एवं महत्वपूर्ण मशीनों की स्थापना जैसे कार्य समूह की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह भव्य आयोजन न केवल जयदीप गैस एजेंसी की 43 वर्षों की सफल यात्रा का उत्सव रहा,बल्कि यह संदेश भी देता है कि सेवा,विश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ किया गया व्यवसाय ही स्थायी सफलता की कुंजी है।

