नगरी नगर के केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में किशन निषाद का चयन...

नगरी — नगरी नगर के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि नगर के प्रतिभाशाली युवक गोपी किशन निषाद का चयन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में कॉन्स्टेबल (GD) के पद पर हुआ है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल नगरी नगर बल्कि पूरे निषाद समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है।
वार्ड क्रमांक 7, नगर पंचायत नगरी निवासी गोपी किशन निषाद, पिता केदारनाथ निषाद, ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर प्रयासों से यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
इस उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, लोक निर्माण विभाग के सभापति अश्वनी निषाद सहित नगर के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “गोपी किशन निषाद ने नगरी नगर और निषाद समाज का नाम रोशन किया है। ऐसे युवा देश की सेवा कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।”
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयन उपरांत उन्हें राजस्थान राज्य में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे देश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गोपी किशन निषाद की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। पूरा नगरी नगर उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की कामना कर रहा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url