मुख्य नहर किनारे अवैध खुदाई कर ईंट निर्माण, सिंचाई विभागीय के तरफ से स्थल सहायक एवं सब इंजीनियर को देखने की फुर्सत ....

नगरी - नगरी विकासखंड क्षेत्र की मुख्य नहर के किनारे गांव भाट्खार सेमरा के पास अवैध रूप नहर के मेड से मिट्टी काटकर ईंट निर्माण किए जाने का मामला सामने दिखाई दे रहा है नहर को देख के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा नहर की नाली के किनारे की जमीन को काटकर ईंट बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय पर नहर की संरचना और सिंचाई व्यवस्था पर खतरा उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि नहर किनारे लगातार हो रही खुदाई से नहर की मजबूती प्रभावित हो सकती है, जिससे भविष्य में पानी के रिसाव या टूट-फूट जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल नियमों के विरुद्ध हैं, जिसमे उस रास्ते के ऊपर चलने वाले बल्कि किसानों के लिए भी चिंता का विषय बन जायेगा क्योंकि नहर क्षेत्र की मुख्य सिंचाई का प्रमुख स्रोत है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर अवैध खुदाई और ईंट निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
वही नहर को देख रेख करने के लिए विभागीय के तरफ से स्थल सहायक इव सब इंजीनियर को देखने की फ़ुसत नहीं है 

साथ विभाग अधिकारी एसडीओ से कार्यालय में संपर्क किया गया मगर अधिकारी अनुपस्थित रहे साथ ही इस संबध में जानकारी के लिए दूरभाष से संपर्क करने के लिए फोन किया गया मगर उसके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url