छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न


नगरी। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर समीक्षा की गई। साथ ही आयकर रिटर्न फार्म से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक जोन को सदस्य संख्या के अनुसार राशि वितरण करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।

इस अवसर पर दिसंबर 2025 के बाद दिवंगत हुए पेंशनर्स साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। अंत में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार कर बैठक का समापन किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url