फुटहामुड़ा नहर परियोजना को मिली रफ्तार, 22 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने,निरीक्षण गुणवत्ता व समय सीमा पर दिया विशेष जोर

नगरी - धमतरी नगरी विकासखंड की बहुप्रतीक्षित फुटहामुड़ा नहर निर्माण परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। यह परियोजना क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, जिससे हजारों किसानों को दीर्घकालीन लाभ मिलने की उम्मीद है।
अबिनाश मिश्रा ने शुक्रवार सुबह ग्राम फुटहामुड़ा पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से तकनीकी जानकारी लेते हुए निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों और किसानों से संवाद कर उनकी अपेक्षाएं और सुझाव भी सुने।

कलेक्टर ने परियोजना को नगरी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान जल प्रबंध संभाग रूद्री के कार्यपालन अभियंता श्री हेमलाल कुरेसिया भी उपस्थित रहे।

लगभग 19.74 किलोमीटर लंबी इस नहर का निर्माण गंगरेल जलाशय के सैंडल डैम से प्रारंभ होकर ग्राम फुटहामुड़ा तक किया जा रहा है। परियोजना पूर्ण होने पर नगरी विकासखंड के 22 गांवों के लगभग 1940 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सुनिश्चित सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे खरीफ और रबी दोनों फसलों का रकबा बढ़ेगा तथा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

प्रशासनिक स्तर पर भी परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। मुख्य नहर से प्रभावित 10 ग्रामों में कुल 14.33 हेक्टेयर भूमि का भू-अर्जन पूर्ण कर लिया गया है। वहीं 24.42 हेक्टेयर वनभूमि से संबंधित प्रकरण की अंतिम स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है, जिससे निर्माण कार्य अब निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकेगा।

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अनुसार यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। किसानों की आय में वृद्धि, कृषि आधारित रोजगार के अवसरों का सृजन और पलायन में कमी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आने की संभावना है। साथ ही फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को भी बढ़ावा मिलेगा।
फुटहामुड़ा नहर परियोजना को नगरी अंचल में कृषि समृद्धि और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url